अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुके आमिर व इमाद वसीम की पाकिस्तान टीम में हुई वापसी
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 18 अप्रैल से खेली जाने वाली 5 मैचों की टी20I सीरीज़ के लिए बाबर आज़म की कप्तानी में 17 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से पूर्व में संन्यास ले चुके मोहम्मद आमिर और इमाद वसीम को भी इस टीम में शामिल किया गया है।