अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में द. अफ्रीका द्वारा इज़रायल के खिलाफ दायर किया गया मामला क्या है?
दक्षिण अफ्रीका ने फिलिस्तीनियों के नरसंहार का आरोप लगाते हुए इज़रायल के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय (आईसीजे) में मामला दायर किया है। दक्षिण अफ्रीका का आरोप है कि हमास के 7 अक्टूबर के हमले के बाद इज़रायल फिलिस्तीनियों का नरसंहार कर रहा है। दक्षिण अफ्रीका ने आईसीजे से आग्रह किया कि वह इज़रायल को गाज़ा में सैन्य अभियान रोकने को कहे।