राजस्थान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं व लड़कियों के लिए फ्री रहेगी बस सेवा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (8 मार्च) पर राजस्थान की रोडवेज़ बसों में महिलाओं और लड़कियों के लिए यात्रा निशुल्क रहेगी। आरएसआरटीसी की कार्यकारी निदेशक (यातायात) डॉ.ज्योति चौहान के मुताबिक, यह सुविधा राज्य की सीमा के अंदर सभी साधारण और एक्सप्रेस बसों में मिलेगी। इसके अलावा राज्य के सभी स्मारकों, संग्रहालयों, कला दीर्घाओं और पुरास्थलों में भी महिलाओं को मुफ्त प्रवेश मिलेगा।

Load More