अंतर्राष्ट्रीय रेसलर रानी राणा के भाई को एमपी में ज़मीन विवाद में मारी गई गोली, हालत गंभीर

ग्वालियर (मध्य प्रदेश) में अंतर्राष्ट्रीय रेसलर रानी राणा के भाई पर मंगलवार को कुछ रिश्तेदारों ने कथित तौर पर कुल्हाड़ी से हमला किया और गोली मार दी जिसके बाद वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं। रानी के अनुसार, खेत में काम कर रहे उनके पिता व भाई को आरोपी रिश्तेदारों ने वह ज़मीन खाली करने को कहा था।

Load More