अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के आंकड़े मानने को तैयार नहीं केंद्र: ग्लोबल हंगर इंडेक्स पर येचुरी
सीपीआई(एम) महासचिव सीताराम येचुरी ने ग्लोबल हंगर इंडेक्स को लेकर रविवार को कहा कि केंद्र सरकार किसी भी अंतर्राष्ट्रीय संस्था के आंकड़ों को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। उन्होंने कहा, "देश हर क्षेत्र में पीछे जा रहा है।" गौरतलब है कि ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की रैंकिंग गिरने के बाद सरकार ने इसे 'गलत' करार दिया था।