अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में घुसा पाकिस्तानी शख्स, बीएसएफ ने पंजाब में पकड़ा

बीएसएफ ने शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पार कर गुरदासपुर (पंजाब) के एक गांव में घुसे पाकिस्तानी शख्स को पकड़ लिया। बीएसएफ ने बताया कि शख्स अनजाने में भारतीय क्षेत्र में घुस गया था और उसके पास से कुछ भी आपत्तिजनक नहीं मिला है। बीएसएफ ने आगे की जांच के लिए शख्स को पंजाब पुलिस को सौंप दिया है।

Load More