'अंदाज़ अपना अपना' सदाबहार फिल्म है, उस जैसी दूसरी फिल्म बनाना संभव नहीं: निर्देशक संतोषी

निर्देशक राजकुमार संतोषी ने अपनी फिल्म 'अंदाज़ अपना अपना' के रीमेक को लेकर कहा है, "फिल्म आज भी फ्रेश है और एक सदाबहार फिल्म है।" उन्होंने कहा, "उस फिल्म का रीमेक जो भी बनाना चाहेगा वह सफल नहीं होगा...उसके जैसी दूसरी फिल्म बनाना संभव नहीं होगा।" 1994 में आई इस फिल्म में ऐक्टर सलमान खान और आमिर खान थे।

Load More