अंपायर को गेंद लगने के बाद मैथ्यू हेडन ने उन पर लगाया भारतीय टीम से मिलीभगत का आरोप
मैथ्यू हेडन ने अंपायर पर पांचवें टी20I में भारतीय टीम से मिलीभगत का आरोप लगाया है। जीत के लिए ऑस्ट्रेलिया को 2-गेंद पर 9-रन बनाने थे और इस दौरान अंपायर को गेंद लगने पर उन्होंने यह बयान दिया। बकौल हेडन, 20वें ओवर की पहली गेंद मैथ्यू वेड के सिर के ऊपर से गई और अंपायर को वाइड देना चाहिए था।