अंपायर को फैसला देने में जल्दबाज़ी नहीं करनी थी: सैमसन के डिसमिसल पर वसीम जाफर
आईपीएल-2024 में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मंगलवार को खेले गए मैच में संजू सैमसन को आउट दिए जाने के फैसले पर पूर्व भारतीय बल्लेबाज़ वसीम जाफर ने प्रतिक्रिया दी। जाफर ने कहा, "तीसरे अंपायर को फैसला देने में जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए थी।" उन्होंने कहा, "अंतिम परिणाम के लिए कुछ और ऐंगल्स का इंतज़ार करना चाहिए था।"