अंपायर द्वारा वाइड न दिए जाने पर छिड़ा विवाद, फैन्स ने कहा- कोहली के शतक के लिए ऐसा हुआ
बांग्लादेश के नसुम अहमद द्वारा विराट कोहली को डाली गई गेंद लेग साइड में जाने के बावजूद अंपायर रिचर्ड केटलबरॉ द्वारा वाइड नहीं दिए जाने पर विवाद छिड़ गया है। दरअसल, भारत को जीत के लिए 2-रन की ज़रूरत थी और कोहली को शतक के लिए 3-रन बनाने थे। कई फैन्स के मुताबिक, कोहली के शतक के लिए ऐसा हुआ।