अंपायर से बहस करने को लेकर ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू वेड को आईसीसी ने लगाई फटकार
आईसीसी ने टी20 विश्व कप-2024 में इंग्लैंड-ऑस्ट्रेलिया मैच में अंपायर के फैसले के खिलाफ असहमति जताने को लेकर ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर-बल्लेबाज़ मैथ्यू वेड को फटकार लगाई है। वेड के अनुशासनात्मक रिकॉर्ड में एक 'डिमेरिट' अंक जोड़ा गया है। ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान 18वें ओवर में एक डिलीवरी को डेड बॉल घोषित नहीं करने पर वेड ने अंपायर से बहस की थी।