अंपायरों की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के लिए अश्विन पर लगा मैच फीस का 25% जुर्माना
राजस्थान रॉयल्स के ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन पर अंपायरों की सार्वजनिक रूप से आलोचना करने के लिए मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया है। सीएसके के खिलाफ मैच के बाद अश्विन ने कहा था कि मैदान पर कुछ फैसलों ने उन्हें 'हैरान' किया है। अश्विन ने मैच के दौरान अंपायरों द्वारा खुद ही गेंद बदलने पर भी आपत्ति जताई थी।