अंपायर्स कॉल को हटा देना चाहिए: डीआरएस को लेकर इंग्लिश कप्तान स्टोक्स
इंग्लिश कप्तान बेन स्टोक्स ने भारत के खिलाफ राजकोट टेस्ट में इंग्लैंड की 434 रनों की हार के बाद डीआरएस से अंपायर्स कॉल को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर गेंद विकेट पर लग रही है तो वह आउट ही होना चाहिए। बकौल स्टोक्स, राजकोट टेस्ट में अंपायर्स कॉल के 3 फैसले इंग्लैंड के खिलाफ रहे थे।