अंबानी के 8वें सबसे अमीर व्यक्ति बनने के बाद अब दुनिया के 10 सबसे अमीर शख्स कौन हैं?
ब्लूमबर्ग के मुताबिक, एलन मस्क $227 बिलियन की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं जिसके बाद जेफ बेज़ोस ($149 बिलियन), बर्नार्ड अरनॉल्ट ($138 बिलियन), बिल गेट्स ($124 बिलियन) और वॉरेन बफेट ($114 बिलियन) का स्थान है। बकौल ब्लूमबर्ग, लैरी पेज छठे, सर्गेई ब्रिन 7वें, मुकेश अंबानी 8वें, गौतम अदाणी 9वें और स्टीव बाल्मर 10वें स्थान पर हैं।