अंबानी के घर के बारे में पूछने वाले की पुलिस ने की पहचान, कहा- कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला
मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्होंने अरबपति मुकेश अंबानी के घर 'ऐंटीलिया' के बारे में पूछने वाले दो लोगों में से एक की पहचान कर ली है। पुलिस ने कहा, "वह गुजरात का एक टैक्सी ड्राइवर है...उसके पास से...कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।" दरअसल, सोमवार को दो लोगों द्वारा 'ऐंटीलिया' के बारे में पूछने संबंधी सूचना पुलिस को मिली थी।