अंबुजा सीमेंट में ₹6,661 करोड़ के निवेश के बाद अदाणी परिवार की हिस्सेदारी बढ़कर हुई 66.7%
एक्सचेंज फाइलिंग मेें दी गई जानकारी के अनुसार, उद्योगपति गौतम अदाणी के परिवार ने अंबुजा सीमेंट में ₹6,661 करोड़ निवेश किए हैं। इसके बाद अंबुजा सीमेंट में अदाणी परिवार की हिस्सेदारी 3.6% बढ़कर 66.7% हो गई है। इससे पहले अक्टूबर 2022 में अदाणी परिवार ने इस कंपनी में ₹5,000 करोड़ निवेश किए थे।