अंबेडकर पर विवादित टिप्पणी करने पर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत के खिलाफ शिकायत दर्ज
बी.आर. अंबेडकर और ज्योतिबा फुले पर की गई विवादित टिप्पणी को लेकर एक शख्स ने महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल के खिलाफ अदालत में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई है। दरअसल, पाटिल ने एक कार्यक्रम में कहा था कि अंबेडकर और ज्योतिबा फुले ने शैक्षिक संस्थान खोलने के लिए सरकार से मदद लेने के बजाय लोगों से भीख मांगी थी।