अंबेडकर व फुले पर टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री पाटिल पर शख्स ने फेंकी स्याही

डॉक्टर बी.आर. अंबेडकर और महात्मा ज्योतिबा फुले पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर महाराष्ट्र के मंत्री चंद्रकांत पाटिल पर पुणे में शनिवार को एक शख्स ने स्याही फेंक दी। पुलिस ने बताया कि स्याही फेंकने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया गया है। घटना से पहले मंत्री के काफिले को काले झंडे दिखाने की भी कोशिश की गई थी।

Load More