अंबेडकरनगर के सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा को पुलिस ने कर लिया है नज़रबंद: मतदान के बीच सपा

समाजवादी पार्टी (सपा) ने उत्तर प्रदेश में शनिवार को जारी लोकसभा चुनाव के मतदान के बीच आरोप लगाया कि पुलिस ने अंबेडकरनगर से सपा प्रत्याशी लालजी वर्मा को नज़रबंद कर लिया है। सपा ने X पर लिखा, "अंबेडकरनगर प्रशासन सपा प्रत्याशी को नज़रबंद करके चुनाव को प्रभावित कर रहा है। चुनाव आयोग संज्ञान ले, निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित हो।"

Load More