अक्टूबर के पहले 3 कारोबारी सत्रों में FPI ने भारतीय बाज़ार से निकाले ₹27142 करोड़
विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने अक्टूबर के पहले 3 कारोबारी सत्रों में भारतीय शेयर बाज़ार से ₹27,142 करोड़ निकाले हैं। ईरान व इज़रायल के बीच संघर्ष, चीन के बाज़ारों का बेहतर प्रदर्शन और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल इसके कारण हैं। इससे पहले सितंबर में एफपीआई का भारतीय शेयर बाज़ार में निवेश 9 माह के उच्च स्तर पर था।