अक्टूबर-दिसंबर में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का शुद्ध लाभ रहा ₹21,804 करोड़
चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का शुद्ध लाभ ₹21,804 करोड़ रहा। वहीं, एक वर्ष पहले अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में यह ₹19,488 करोड़ था। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज़ की कुल आय चालू वित्त वर्ष 2024-25 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ₹2.48 लाख करोड़ रही जो 2023-24 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में ₹2.31 लाख करोड़ थी।