अक्टूबर-नवंबर में होगी 1933 पदों पर UP पुलिस भर्ती की परीक्षा, किस विभाग में कितने पद खाली?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने बताया है कि 1933 पदों पर सीधी भर्ती के लिए होने वाली लिखित परीक्षा अक्टूबर/नवंबर 2026 में प्रस्तावित है। बकौल बोर्ड, इसके तहत पुलिस उपनिरीक्षक (गोपनीय), पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लिपिक) एवं पुलिस सहायक उपनिरीक्षक (लेखा) के 537, कम्प्यूटर आपरेटर ग्रेड-ए के 1352 और सहायक परिचालक के 44 पदों पर भर्ती होगी।