अक्टूबर में दिल्ली भारत का सबसे प्रदूषित शहर रहा: रिपोर्ट
'सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी ऐंड क्लीन एयर' (सीआरईए) के अनुसार, दिल्ली अक्टूबर में भारत का सबसे प्रदूषित शहर रहा और यहां की हवा में 'पीएम2.5' का औसत स्तर 111 माइक्रोग्राम/घन मीटर था। बकौल सीआरईए, अक्टूबर में भारत के शीर्ष 10 प्रदूषित शहर एनसीआर में स्थित गाज़ियाबाद, मुज़फ्फरनगर, हापुड़, नोएडा, मेरठ, चरखी दादरी, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम और बहादुरगढ़ हैं।