अक्टूबर में बढ़ी पेट्रोल-डीज़ल की खपत, 12% घटी LPG की मांग
PPAC के ताज़ा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अक्टूबर में पेट्रोल की खपत सालाना आधार पर 3.11% बढ़कर 37.7 लाख टन हो गई। वहीं, भारत में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल होने वाले पेट्रोलियम प्रोडक्ट डीज़ल की बिक्री 11.69% बढ़कर 85.1 लाख टन पर पहुंच गई। इसके उलट, LPG की खपत 12.11% घटकर 26.4 लाख टन रह गई।