अक्टूबर में रेपो रेट बढ़ा सकता है RBI, महंगी हो सकती है आपकी EMI: रिपोर्ट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, SBI रिसर्च ने RBI से अक्टूबर में रेपो रेट 25 बेसिस पॉइंट (bps) बढ़ाने की सिफारिश की है। रिपोर्ट में दिसंबर में भी 25 bps की बढ़ोतरी का अनुमान जताया गया है यानी दिसंबर तक कुल 50 bps की बढ़ोतरी हो सकती है। अगर दरें बढ़ती हैं तो फ्लोटिंग रेट वाले लोन की EMI बढ़ सकती है।