अकेला काफी है: J&K विधानसभा में AAP विधायक पर हमले को लेकर सांसद संजय सिंह
जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बुधवार को पीडीपी व बीजेपी विधायकों की 'आप' के विधायक मेहराज मलिक से मारपीट और हाथापाई पर 'आप' सांसद संजय सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। सिंह ने कहा, "भाजपाई पूरे देश में गुंडागर्दी पर उतारू हैं।" उन्होंने आगे कहा, "यह मत सोचना की हमारा एक मात्र विधायक है...बीजेपी के गुंडों से लड़ने के लिए अकेला काफी है।"