अकाली दल की शिथिलता के कारण पंजाब में 2 खालिस्तानी समर्थक चुनाव जीते: कांग्रेस सांसद

पंजाब के पूर्व उप-मुख्यमंत्री व गुरदासपुर से कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अकाली दल को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारे बेअंत सिंह के बेटे सरबजीत सिंह और अमृतपाल सिंह के लोकसभा चुनाव-2024 जीतने का ज़िम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि अकाली दल की शिथिलता के कारण ही खालिस्तानी समर्थक और आतंकी सोच के लोगों की जीत हुई है।

Load More