अक्षय की भांजी सिमर भाटिया करेंगी फिल्म 'इक्कीस' से डेब्यू, ऐक्टर ने लिखा नोट

अभिनेता अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया फिल्म 'इक्कीस' से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। अक्षय ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "जब अखबारों के कवर में मेरी फोटो पहली बार छपी थी, मुझे लगा...यह सबसे बड़ी खुशी है लेकिन आज पता चला कि अपनी बच्ची की तस्वीर देखने से बड़ी खुशी कुछ नहीं है।" फिल्म में ऐक्टर अगस्त्य नंदा भी नज़र आएंगे।

Load More