अक्षय कुमार अपनी असफलताओं के बारे में कभी खुलकर बात नहीं करते: फिल्ममेकर अहमद खान
फिल्ममेकर अहमद खान ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा है कि अभिनेता अक्षय कुमार पैसे के लिए काम नहीं करते बल्कि इसलिए काम करते हैं क्योंकि वह इसका सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा, "अक्षय कभी अपनी असफलताओं के बारे में खुलकर बात नहीं करते, उन्हें केवल इस बात की परवाह है कि उन्होंने फिल्म में अपना 100% दिया है।"