अक्षय कुमार के 'महाकाल चलो' गाने पर उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी ने जताई आपत्ति
अभिनेता अक्षय कुमार के 'महाकाल चलो' गाने पर उज्जैन महाकाल मंदिर के पुजारी ने आपत्ति जताई है। पुजारी महेश शर्मा ने कहा, "फिल्मों-गानों में भगवान का प्रदर्शन गलत है...भगवान पर चढ़ाए जा रहे पंचामृत का शिवलिंग से लिपटे मनुष्य पर भी चढ़ना गलत है।" उन्होंने कहा कि स्टूडियो में शिवलिंग बनाकर उसपर भस्म चढ़ाने का दृश्य भी अनुचित है।