अक्षय कुमार के इवेंट में मची अफरा-तफरी, एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़े लोग, वीडियो वायरल
ऐक्टर अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' के प्रमोशन इवेंट में भीड़ के कारण अफरा-तफरी मच गई जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। इवेंट के लिए अक्षय कुमार, राजपाल यादव और वामिका गब्बी, ग्रेटर नोएडा (यूपी) के गौर सिटी मॉल पहुंचे थे। वीडियोे में अक्षय का स्पीच सुनने के लिए फैन्स एस्केलेटर की रेलिंग पर चढ़े नज़र आ रहे हैं।