अक्षय कुमार के घर पहुंचे अनंत अंबानी, शादी के लिए दिया न्योता
उद्योगपति मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी गुरुवार को अपनी शादी का व्यक्तिगत रूप से न्योता देने के लिए अभिनेता अक्षय कुमार के घर पहुंचे। इससे पहले अनंत शादी का न्योता देने के लिए अभिनेता अजय देवगन के घर भी पहुंचे थे। अनंत अंबानी 12 जुलाई को अपनी मंगेतर राधिका मर्चेंट के साथ मुंबई में शादी करेंगे।