अक्षय कुमार कोविड-19 से हुए ठीक, अनंत-राधिका के रिसेप्शन में पहुंचे
अभिनेता अक्षय कुमार कोविड-19 से ठीक होने के बाद मुंबई में अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के रिसेप्शन में पत्नी ट्विंकल खन्ना के साथ पहुंचे। बकौल रिपोर्ट्स, हाल ही में अक्षय कोविड-19 से संक्रमित पाए गए थे जिसके बाद उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था। कोविड-19 पॉज़िटिव होने के कारण वह अनंत-राधिका की शादी में शामिल नहीं हुए।