अक्षय कुमार ने 15 साल से नहीं खाया है समोसा, डाइटिंग या वज़न नहीं है वजह
ऐक्टर अक्षय कुमार ने हाल ही में शो 'व्हील ऑफ फॉर्च्यून' की शूटिंग के दौरान खुलासा किया है कि उन्होंने 15 साल से समोसा नहीं खाया है। अक्षय कुमार ने कहा, "समोसा खाने से मुझे ऐसिडिटी हो जाती है जो मुझे बहुत परेशान करती है, इसलिए मैंने समोसे से दूरी बना ली है।" अक्षय अपनी फिटनेस के लिए मशहूर हैं।