अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन के साथ KBC में किया प्रैंक, घबराकर बिग बी ने दी हिदायत
'केबीसी 18' में गए अभिनेता अक्षय कुमार ने अमिताभ बच्चन के साथ प्रैंक किया है। अक्षय ने जब बताया कि वह अपने पर्स में अमिताभ की फोटो रखते हैं तो बिग बी ने उनका बटुआ दिखाने को कहा। इसके बाद अक्षय ने पर्स खोला तो उसमें आग लग गई जिससे अमिताभ घबरा गए। उन्होंने कहा, "आग के साथ...मज़ाक मत करिए।"