अक्षय कुमार ने पंजाब में बाढ़ पीड़ितों के लिए ₹5 करोड़ का दिया दान, कहा- यह सेवा है
पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए ऐक्टर अक्षय कुमार ने ₹5 करोड़ का दान दिया है। इसे लेकर अक्षय ने कहा, "मैं इसे दान नहीं मानता। मेरे लिए यह सेवा है।" उनकी इस पहल की सोशल मीडिया पर तारीफ हो रही है। गौरतलब है, पंजाब में बाढ़ में अबतक 43 लोगों की मौत हो चुकी है।