अक्षय कुमार ने फिल्म सेट पर स्टंटमैन राजू की मौत के बाद 650 स्टंट वर्कर्स का कराया बीमा
अभिनेता अक्षय कुमार ने देशभर के करीब 650 स्टंट आर्टिस्ट्स का जीवन बीमा कराया है। फिल्म 'वेट्टुवम' के सेट पर स्टंटमैन एसएम राजू की मौत के बाद यह फैसला लिया गया। बकौल स्टंट को-ऑर्डिनेटर विक्रम दहिया, अगर कोई स्टंट आर्टिस्ट सेट पर या सेट के बाहर घायल होता है तो उसे ₹5.5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिल सकता है।