अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर बदली अपनी DP, लगाया तिरंगा
भारत-पाकिस्तान में बढ़ते तनाव के बीच अभिनेता अक्षय कुमार ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट्स ('X', इंस्टाग्राम और फेसबुक) पर डीपी बदल दी है और तिरंगे की फोटो लगाई है। सोशल मीडिया पर यूज़र्स ने अक्षय के इस फैसले की सराहना की है। फिल्ममेकर अली अब्बास ज़फर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी डीपी में तिरंगा लगा लिया है।