अक्षय ने 'सरफिरा' के लिए अपनी 8 घंटे की शूटिंग पॉलिसी को तोड़ा: डायरेक्टर सुधा
फिल्म 'सरफिरा' की निर्देशक सुधा कोंगारा ने 'न्यूज़ 18' को दिए साक्षात्कार में बताया है कि अभिनेता अक्षय कुमार ने 'सरफिरा' के लिए अपनी 8 घंटे की शूटिंग पॉलिसी को ब्रेक किया। बकौल सुधा, एक दिन शूटिंग खत्म करने में देरी हुई और उनके असिस्टेंट डायरेक्टर ने अक्षय से सेट पर रुकने का आग्रह किया और वह मान गए।