अक्षरा सिंह को देखने के लिए पवन सिंह के ज़िले में बेकाबू हुई भीड़, उनकी गाड़ी पर चढ़े लोग

भोजपुरी सिंगर-ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह रविवार को एक कार्यक्रम के लिए गायक पवन सिंह के गृह ज़िले भोजपुर (बिहार) के आरा पहुंचीं जहां भीड़ उनकी एक झलक पाने के लिए बेकाबू हो गई। वहीं, लोग उनकी गाड़ी पर चढ़ गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। अक्षरा ने लोगों से कहा, "आरा ज़िला उखाड़ दी किला।"

Load More