अक्षरा सिंह ने की फिर से रिलेशनशिप में होने की पुष्टि
भोजपुरी ऐक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने एक हालिया इंटरव्यू में दोबारा रिलेशनशिप में होने की पुष्टि की है। 'क्या प्यार दोबारा नहीं हुआ?' सवाल पर अक्षरा ने कहा, "हुआ है न...चल रहा है...अभी प्यार के ‘प’ पर पहुंची हूं...थोड़ा सा प्रोसेस होने दीजिए, फिर बताऊंगी...नज़र लग जाती है।" अक्षरा इससे पहले कथित तौर पर अभिनेता पवन सिंह संग रिलेशनशिप में थीं।