अकबर को महान बताने वाली किताबें जला दी जाएंगी: राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर
राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने रविवार को कहा कि मुगल बादशाह अकबर को 'महान' बताने वाली किताबों को 'जला दिया जाएगा'। उन्होंने कहा कि अकबर की तुलना महाराणा प्रताप से करना राजपूत योद्धा का अपमान है। उन्होंने महाराणा प्रताप को 'लोगों का रक्षक' बताया और कहा, "अकबर ने अपने फायदे के लिए लोगों को मरवाया था।"