अकबर ने तानसेन के बदले रीवा रियासत के राजा को भेंट में दी थीं तोपें
अकबर के नवरत्न बनने से पहले तानसेन रीवा राजदरबार की शान थे। इतिहासकारों के मुताबिक, अकबर ने तानसेन को अपने यहां लाने के लिए रीवा रियासत के राजा रामचन्द्र पर दबाव बनाया था जिससे परेशान होकर राजा ने तानसेन को अकबर के पास भिजवा दिया। वहीं, तानसेन के आने से खुश होकर अकबर ने राजा को कई तोपें भिजवाई थीं।