अकबरुद्दीन ओवैसी को नियुक्त किया गया तेलंगाना विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर

तेलंगाना सरकार ने 9 दिसंबर को राज्य की विधानसभा की कार्यवाही संचालित करने के लिए एआईएमआईएम विधायक अकबरुद्दीन ओवैसी को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। अकबरुद्दीन ओवैसी चन्द्रयानगुट्टा विधानसभा सीट से एआईएमआईएम के विधायक हैं और उन्होंने लगातार 6वीं बार इस सीट से जीत दर्ज की है। शनिवार को तेलंगाना के सभी नवनिर्वाचित विधायक शपथ लेंगे।

Load More