अकरम ने कहा, 'कामरान गुलाम के 15 भाई-बहन हैं'; वॉन बोले- वाह! उम्र का अंतर कितना है?

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने मेलबर्न में ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले वनडे में कमेंट्री के दौरान बताया कि पाकिस्तानी ऑल-राउंडर कामरान गुलाम के 15 भाई-बहन हैं। इस पर पूर्व इंग्लिश कप्तान माइकल वॉन ने कहा, "16 बच्चे। वाह! उम्र का अंतर कितना है?" इस दौरान पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकेटकीपर ऐडम गिलक्रिस्ट ने कहा, "पाकिस्तान की चयन समिति।"

Load More