अकाल तख्त जत्थेदार हरप्रीत सिंह ने केंद्र की 'ज़ेड' श्रेणी की सुरक्षा लेने से किया इनकार

अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से 'ज़ेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान किए जाने की पेशकश को ठुकरा दिया। उन्होंने कहा है कि इससे सिख धर्म के प्रसार के लिए लोगों के साथ उनकी मुलाकात में 'बाधा' आएगी। इससे पहले सिंह ने पंजाब सरकार की सुरक्षा लेने से इनकार किया था।

Load More