अकासा एयर ने 4 शहरों के लिए शुरू की बुकिंग; 7 अगस्त को संचालित होगी पहली उड़ान
अरबपति राकेश झुनझुनवाला की अकासा एयर ने 22 जुलाई से अहमदाबाद, बेंगलुरु, मुंबई और कोच्चि के बीच उड़ानों के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू कर दी है। अकासा एयर ने बताया कि 7 अगस्त से मुंबई-अहमदाबाद रूट पर 28 साप्ताहिक उड़ानों जबकि 13 अगस्त से बेंगलुरु-कोच्चि रूट पर 28 साप्ताहिक उड़ानों के लिए टिकटों की बिक्री शुरू की गई है।