अकासा एयरलाइन की दिल्ली से पहली उड़ान हुई शुरू, कंपनी ने कहा- दिल का कनेक्शन बन रहा है
अकासा एयर की दिल्ली से पहली कमर्शियल फ्लाइट शुक्रवार को शुरू हुई। अकासा एयरलाइन ने ट्वीट किया, "दिल का कनेक्शन बन रहा है!" तस्वीरें ट्वीट करते हुए एयरलाइन ने लिखा, "दिलवालों की दिल्ली से पहली बार उड़ान भरकर खुशी हुई! हमने दिल्ली एयरपोर्ट पर सेलिब्रेशन एंजॉय किया...हम अपने नेटवर्क को लगातार बढ़ा रहे हैं...और अधिक-से-अधिक शहरों को जोड़ रहे हैं।"