अकेले रहने में डर लगने लगा है: बिल्डिंग कॉम्प्लैक्स में घरेलू सहायिका की हत्या पर देवोलीना
अभिनेत्री देवोलीना भट्टाचार्जी ने कहा है कि मुंबई में उनके बिल्डिंग कॉम्प्लैक्स की हाउसकीपिंग टीम के शख्स द्वारा एक घरेलू सहायिका की हत्या करने के बाद वह घबरा गई हैं। उन्होंने ईटाइम्स से कहा है, "अपने पालतू जानवर के साथ घर पर अकेले रहने में अचानक थोड़ा डर लगने लगा है...अब मैं किसी को अपने अपार्टमेंट में नहीं आने दूंगी।"