अक्षय कुमार और इमरान हाशमी अभिनीत 'सेल्फी' ने 7 दिन में बॉक्स ऑफिस पर कमाए ₹14 करोड़
अभिनेता अक्षय कुमार और इमरान हाशमी अभिनीत फिल्म 'सेल्फी' ने 7 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर ₹14 करोड़ की कमाई की है। 24 फरवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म का ओपनिंग कलेक्शन ₹2.60 करोड़ था और सातवें दिन इसने ₹70 लाख कमाए। गौरतलब है, यह 1 दशक में अक्षय की पहले वीकेंड में सबसे कम कमाई करने वाली फिल्म बनी।